- Advertisement -
कोरबा@M4S:जिले के कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में एक कलफ (हाथी के बच्चे) की मौत की खबर है।
जानकारी के अनुसार कोरबी सर्किल के ओडारबहरा क्षेत्र में हसदेव नदी डुबान के पास करीब एक साल उम्र के हाथी के बच्चे की मौत की पुष्टि स्टाफ ने की है। बताया गया कि हाथी के बच्चे की मौत दो दिन पूर्व हुई है। शव परीक्षण में किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। रविवार को पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई, जिसके बाद मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।





































