Asian Games 2026: ईशा सिंह ने रोमांचक मुकाबले में जीता सिल्वर, पिंकी को कुराश में मिला ब्रॉन्ज

- Advertisement -

नई दिल्ली। आइची-नागोया से आज का लाइव एक्शन यहीं खत्म होता है। सुबह की शुरुआत अनाहत सिंह और अभय सिंह के सिल्वर मेडल के साथ हुई, भले ही उनके फाइनल मुकाबले एकतरफा रहे। वहीं, शाम के सेशन में एंसी सोजन का (आखिरी जंप में) सिल्वर मेडल पर आना दिल तोड़ने वाला रहा और सर्वेश कुशारे का सिल्वर मेडल जीतना खास रहा।

पारुल चौधरी ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। हरिता भद्रा ने 200 मीटर रेस में शानदार फिनिश करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। दो बॉक्सर नरेंद्र और अंकुश भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं, जिसका मतलब है कि वे कोई न कोई मेडल लेकर ही घर लौटेंगे।

 ईशा सिंह के हिस्से आया सिल्वर मेडल

भारत की ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा के रोमांचक फाइनल में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। ये मुकाबला आखिर तक बराबरी का रहा, लेकिन फाइनल शूट-ऑफ में चीन की वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर शियाओ ने ईशा को 3-2 से हरा दिया।

ईशा सिंह के हिस्से आया सिल्वर मेडल

भारत की ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा के रोमांचक फाइनल में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। ये मुकाबला आखिर तक बराबरी का रहा, लेकिन फाइनल शूट-ऑफ में चीन की वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर शियाओ ने ईशा को 3-2 से हरा दिया।

कुराश में पिंकी ने जीता ब्रॉन्ज

एशियाई खेलों में भारत की पिंकी बल्हारा को कुराश की 78 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा है। सेमीफाइनल में उन्हें दक्षिण कोरिया की मो सुमिन से हार का सामना करना पड़ा। पिंकी ये मुकाबला 0-5 से हार गईं।

चिकिता क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, ज्योति को मिली हार

आर्चरी में भारत की महिला खिलाड़ी चिकिता तनिपार्थी रोमांचक मुकाबले में राउंड ऑफ 16 से बाहर होने से बचीं। चेन यी-ह्सुआन के साथ 148-148 से टाई होने के बाद उन्होंने शूट ऑफ में इनर 10 पर निशाना लगाकर जीत हासिल की। वहीं चीनी ताइपे की तीरंदाज सिर्फ 10 ही स्कोर कर पाईं। गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला इंडोनेशिया की नुरिसा डियान अशरीफा से होगा। वहीं एक और भारतीय मौजूदा चैंपियन ज्योति सुरेखा वेन्नम को हार का सामना करना पड़ा है। वह कोरिया की कांग येओनसेओ से 146-150 से हारकर बाहर हो गईं।

लवलीना सेमीफाइनल में पहुंची, मेडल किया पक्का

भारत की ओलंपिक पदक विजेता महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने 75 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में कोरिया की सुयोन सियोंग को 5-0 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ लवलीना ने मेडल पक्का कर लिया है। अब वह कम से कम ब्रॉन्ज मेडल जीतकर ही भारत लौटेंगी।

Related Articles