खदान में फिर हुआ हादसा, कोयला लोड ट्रेलर हुआ जलकर खाक

- Advertisement -

कोरबा@M4S:गेवरा खदान में छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन खदान क्षेत्र में हादसे हो रहे हैं। गर्मी के दिनों में भारी मशीनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई है। इस कारण से एक तरफ जहां कंपनी का आर्थिक नुकसान हो रहा है। वहीं मजदूर खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हादसों को रोकने गेवरा प्रबंधन गंभीर कदम नहीं उठा रहा है।
गेवरा-प्रोजेक्ट में अवैध खनन के दौरान दो ग्रामीणो की मौत की जांच अभी शुरू भी नहीं हुई है कि कोयला लोड ट्रेलर में आग लगने का नया मामला सामने आया है। इस घटना में कोयला लोड ट्रेलर जलकर राख हो गया है। खदान से कोयला लेकर ट्रेलर कांटा कराने के लिए जा रहा था। ट्रेलर लोड लेकर सडक़ किनारे खड़ा था। इसी बीच अचानक आग और धुंआ की लपटें उठने लगी। इसके पहले कि ट्रेलर का पता चलता आग की लपटें तेज हो गई। इस पर काबू पाने के लिए पास से दमकल को बुलाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया। तब तक ट्रेलर का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो गया था। हादसा किस कारण से हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण हादसा हुआ है।

Related Articles