नई दिल्ली(एजेंसी):दिलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy 2026) में रजत पाटीदार (Rajat Patidar IPL 2026) सेंट्रल जोन की टीम की कप्तानी करेंगे। टीम में रिंकू सिंह (Rinku Singh), बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज यश ठाकुर जैसे तीन और भारतीय इंटरनेशनल खिलाड़ी भी शामिल हैं।
पाटीदार के मध्य प्रदेश के साथी खिलाड़ी सारांश जैन, हर्ष दुबे और उत्तर प्रदेश के लेग-स्पिनर जीशान अंसारी के साथ स्पिन अटैक की कमान संभालेंगे। जीशान अंसारी ने हाल ही में श्रीलंका दौरे पर इंडिया A टीम के साथ पांच साल बाद रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी की थी।
अमन मोखाड़े को जगह
अमन मोखाड़े को 2025-26 के शानदार रणजी सीजन में उनके अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। विदर्भ के इस ओपनर ने 11 पारियों में 76 की औसत से 760 रन बनाए। मोखाडे की तरह ही सेलेक्टर्स ने छत्तीसगढ़ के ओपनर आयुष पांडे को भी चुना है, जिन्होंने श्रीलंका में ‘इंडिया ए’ के लिए अपना डेब्यू किया था।
ये संभालेंगे तेज गेंदबाजी की कमान
विदर्भ के एक और बल्लेबाज यश राठौड़ मिडिल ऑर्डर का अहम हिस्सा होंगे। यश ठाकुर के अलावा तेज गेंदबाजी लाइन-अप में विदर्भ के नचिकेत भूते और MP के बाएं हाथ के स्विंग बॉलर अरशद खान भी शामिल हैं। उम्मीद है कि UP के आर्यन जुयाल पहली पसंद के विकेटकीपर होंगे, जबकि कुणाल सिंह राठौर उनके बैकअप के तौर पर रहेंगे।
सीधे सेमीफाइनल में खेलेंगे
डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते सेंट्रल जोन को पहले राउंड में ‘बाय’ (सीधे अगले दौर में प्रवेश) मिला है और वे सीधे 30 अगस्त से शुरू होने वाले सेमीफाइनल में खेलेंगे। उनका मुकाबला ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। वैसे यह टूर्नामेंट 23 अगस्त को बेंगलुरु के CoE ग्राउंड्स पर शुरू होगा। फाइनल 6 सितंबर से खेला जाएगा।
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की टीम
रजत पाटीदार (कप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, रिंकू सिंह (उप-कप्तान), आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर, नचिकेत भुटे।








