Adani Power Share की नहीं रुक रही रफ्तार, लगातार पांचवें दिन रिकॉर्ड हाई पर; 200 का भाव भी करने वाला है पार!

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):गौतम अदाणी की संपत्ति में बड़ा उछाल देखने को मिला है। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, अडानी की कुल संपत्ति 92.6 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। इस साल उनकी संपत्ति में 8.10 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

इसके साथ ही, वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी संपत्ति में उछाल का प्रमुख कारण उनकी कंपनी के शेयरों में जारी तूफानी तेजी। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में, Adani Power Shares लगातार पांचवें सत्र में रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए।

Adani Power के शेयर ने फिर बनाया नया ऑल टाइम हाई

अदाणी ग्रुप का यह शेयर इस समय ‘बुल रन’ (तेजी के दौर) में है, क्योंकि फरवरी 2026 में Adani Power ने अपनी एक नई सहायक कंपनी Adani Atomic Energy Limited (AAEL) शुरू की है, जिसके साथ ही कंपनी ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में अपना कदम रख दिया है। कंपनी का मुख्य उद्देश्य परमाणु स्रोतों से बिजली का उत्पादन करना है, जो स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में विस्तार की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

शुक्रवार को अदाणी पावर के शेयर NSE पर पिछले बंद भाव 193.19 रुपये के स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 196.45 रुपये के स्तर पर खुले और 196.70 रुपये के हाई तक गए। और BSE पर यह 197.05 रुपये के उच्चतम स्तर तक गए। यह अदाणी पावर का अब तक सबसे उच्चतम स्तर रहा है। इसी के साथ यह नया 52वीक का हाई भी बन गया। इस तेजी को देखकर लग रहा है कि जल्द ही अदाणी पावर 200 रुपये के आंकड़े को भी टच कर लेगा।

इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए, ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने अदाणी पावर को भारत के परमाणु कार्यक्रम के मुख्य लाभार्थियों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया।

370844 करोड़ पहुंचा Adani Power का मार्केट कैप

सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर BSE पर अदाणी पावर का शेयर -0.41% की गिरावट के साथ 192.30 रुपये (Adani Power Share Price) के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस समय अदाणी पावर का मार्केट कैप 3,70,844.68 करोड़ रुपये है।

Related Articles