कोरबा@M4S:कोरबा में बाउंड्री वाल की दीवार गिरने से दो साल की मासूम की मौत हो गई, वही हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल,घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मण बन तालाब काली मंदिर के पास एक पक्की बड़ी बाउंड्री वाल का एक हिस्सा ढह जाने के कारण इसमें दबकर एक मासूम की दबने से मौत हो गई वही दो लोग घायल हो गए हैं।दोनो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले को लेकर आक्रोशित परिजनों ने सिटी कोतवाली थाना के पास ओवर ब्रिज में चक्काजाम कर दिया,लक्ष्मण बन तालाब के पास एक फ्लैट का निर्माण कराया जा रहा है। इस फ्लैट के पिछले हिस्से में खाली जमीन पर बाउंड्री वॉल निर्मित है। काफी लंबी-चौड़ी बाउंड्री वॉल पर कटीले तार का घेरा भी लगाया गया है। बाउंड्री वाल के दूसरी तरफ अंदर की ओर जेसीबी लगवा कर मलबा और रेत को किनारे करने का काम कराया जा रहा था कि जेसीबी का धक्का लगने से बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा गिर गया ।जिस वक्त यह हादसा हुआ उस रास्ते से गुजर रहे और पास में ही खेल रहा एक मासूम चपेट में आ गए। मलबा में दब जाने से दो के मासूम धनेश कर्ष की मलबे में दबने से मौत हो गई,

20 वर्षीय संजू कर्ष , 18 वर्षीय विशाल यादव घायल हो गए हैं वहीं एक युवक की मोटरसाइकिल और किनारे खड़ी सवारी ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया,सूचना पर मौके पर सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को जानकारी दी। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है इस हादसे के घायल विशाल यादव ने बताया कि 4 से 5 लोग मौके पर बैठे और खड़े हुए थे जहां अचानक से दीवार गिर गया और सभी दब गए इस दौरान मौके पर मौजूद और लोगों के भीड़ एकत्रित हो गई और किसी तरह सभी को बाहर निकाला गया।बताया जा रहा कि मृतक मासूम धनेश कर्ष के पिता मुकेश कर्ष का परिवार निवास करता है जो पेशे से चालक है मृतक मासूम दो भाइयों में छोटा था। चक्काजाम की सुचना पर सिटी कोतवाली पुलिस और तहसीलदार आक्रोशित को समझाइश देने का प्रयास कर रहे है।





































