कोरबा@M4S:कोरबा जिले में मौसम बदलते ही सांप निकलने के मामले सामने आने लगे है। बीती रात रेस्क्यू टीम ने कई जगहों पर अभियान चलाए, जिसमें कोसाबाड़ी में एक व्यक्ति की बाइक के इंजन के पास कुंडली मारे बैठे जहरीले कोबरा का सफल रेस्क्यू किया गया।कोरबा जिले में मौसम का मिजाज बदलते ही सांप निकलने की घटनाओं में तेजी आई है। हाल ही में शहर के कोसाबाड़ी इलाके में एक बाइक के इंजन में जहरीला कोबरा घुस गया, जिससे हड़कंप मच गया। वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए सांप को सुरक्षित बाहर निकाला और जंगल में छोड़ दिया। कोसाबाड़ी में एक व्यक्ति ने अपनी बाइक स्टार्ट की तो उसे इंजन के पास सरसराहट सुनाई दी। गौर से देखने पर बाइक के अंदर एक जहरीला कोबरा कुंडली मारे बैठा था। यह देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी और उनकी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पूरी सावधानी और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोबरा का रेस्क्यू किया। करीब बीस मिनट की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के बाद कोबरा को शहर से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। यह घटना कोरबा में सांप निकलने की बढ़ती घटनाओं का एक और उदाहरण है। बीती रात भी रेस्क्यू टीम ने कई जगह सफल ऑपरेशन किए। मौसम बदलते ही जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से सांप निकलने की सूचनाएं लगातार मिल रही हैं। रेस्क्यू टीम ने बताया कि बीती रात भर कई जगह सांपों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। घरों, दुकानों और वाहनों से जहरीले सांपों का रेस्क्यू किया गया। सभी सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया है। रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की है कि इस मौसम में विशेष सतर्कता बरतें। घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा कचरा, लकड़ी या ईंट-पत्थर जमा न होने दें। किसी भी स्थिति में सांप को खुद पकड़ने की कोशिश न करें। सांप दिखने पर तुरंत वन विभाग या विशेषज्ञों को सूचना दें।
बाइक में घुसा जहरीला नाग सांप स्नेक रेस्क्यू टीम ने किया रेस्क्यू





































