कोरबा@M4S:सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन के दौरान अनोखा मामला सामने आया। जिसे कागजों में मृत घोषित कर दिया गया है वह फर्जी प्रमाण पत्र लेकर अपने जिंदा होने का सबूत देने पहुंचा था। फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के सहारे एसईसीएल में उसकी हक की नौकरी हड़पने की शिकायत पीडि़त ने की है।
दीपका अन्तर्गत विजय नगर निवासी इंद्रपाल सिंह कंवर ने जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर फर्जी तरीके से अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में की है। शिकायत पत्र में उसने कहा है कि वर्तमान में उसे मृत घोषित कर मोहनपुर निवासी बिसाहीनबाई ने फर्जी तरीके से अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त कर ली है। वह एसईसीएल गेवरा परियोजना में जनरल मजदूर के पद पर कार्यरत है। पीडि़त ने अनुकंपा नियुक्ति के फर्जी दस्तावेजों की जांच कर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही संबंधित को बर्खास्त कर रोजगार दिलाने की मांग की है। पीडि़त का कहना है कि जल्द ही उसे न्याय नहीं मिला तो परिवार के साथ आंदोलन पर जाने बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी गेवरा प्रबंधन की होगी।
जिंदा व्यक्ति को मृत बताकर हड़प ली एसईसीएल की नौकरी पीडि़त ने कलेक्टर से की शिकायत
- Advertisement -





































