VIDEO:दर्री के लाल मैदान में दहन होगा 120 फीट का जिले का सबसे ऊंचा रावण

- Advertisement -

 

 

कोरबा@M4S: कोरबा जिला का मशहूर लाल मैदान दशहरा उत्सव के लिए रावण का पुतला तैयार है। 112 फीट कद के साथ पुतले की कुल ऊंचाई 120 फीट की है। हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम के मुख्य अभियंता श्री पीके श्रीवास्तव ने कहा कि दशहरा उत्सव हम सबका सार्वजनिक कार्यक्रम है। आइए सभी मिलजुलकर दशहरा उत्सव का आनंद लें।

उन्होंने बताया कि दशहरा उत्सव समिति के मेहनतकश कर्मचारी एवं कारीगरों ने बुधवार दोपहर को ही रावण का पुतला लाल मैदान पर खड़ा कर लिया है। दशहरा के दिन गुरूवार को लाल मैदान पर दस सिरों वाला रावण सिर घुमाएगा, लाल-लाल आंखें दिखाएगा और अट्टहास करेगा। दशहरा उत्सव समिति के मुताबिक रात 8 से दशहरा उत्सव में आसमानी आतिशबाजी, लेजर शो भी आकर्षण का केंद्र होगा। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

Related Articles