नई दिल्ली(एजेंसी):भारत ने साल 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। तब सभी का मानना था कि शॉ के रूप में भारत को अपना अगला सितारा मिल गया है, लेकिन सितारे बदलते देर नहीं लगती। शॉ खो गए और उसी टीम से निकले शुभमन गिल। तब गिल के बार में किसी ने शायद ही सोचा होगा कि वह भारतीय क्रिकेट के पोस्टर ब्वॉय बनेंगे। आज गिल का जन्मदिन है।
करोड़ों के हैं मालिक
गिल क्रिकेट से पैसे तो कमाते ही हैं। इसके अलावा कई ब्रांड इंडोर्सेमेंट से भी वह पैसा कमाते हैं। वह आज हर बड़ी कंपनी की पहली पसंद बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गिल की नेटवर्थ 35 से 40 करोड़ रुपये के आसपास है। वह आईपीएल, बीसीसीआई से जमकर कमाई करते हैं और फिर विज्ञापनों से भी अपनी झोली भरते हैं। उनके पास आलीशन विला है जो पंजाब में है। गिल ने अपने सोशल मीडिया पर घर के कई फोटो पोस्ट किए हैं जिससे पता चलता है कि उनका घर बेहद लग्जरी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के जुहू में भी गिल के पास एक शानदार घर है। जिसकी कीमत 20-25 करोड़ बताई जाती है। इसके अलावा गिल के पास तमाम लग्जरी कारें हैं। उनके पास मर्सडिज, रैंज रोवर जैसी कारें हैं।
स्टाइल में रहते हैं गिल
गिल का स्टाइल भी समय के साथ बदला है। उनके पास एक से एक लग्जरी घड़ियां भी हैं और काफी महंगे ब्रांड के कपड़े पहने हुए देखा गया है। गिल मौजूदा समय में भारत के सबसे स्टाइलश क्रिकेटरों में गिने जाते हैं।





















































