JNVST 2027: नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं एवं 11वीं एडमिशन के लिए आवेदन स्टार्ट, इस डेट तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से सत्र 2027-28 कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी माता-पिता अपने बच्चों को नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं एवं 11वीं में एडमिशन दिलवाना चाहते हैं वे लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्यता एवं मापदंड

कक्षा 9 में एडमिशन के लिए छात्र का जन्म 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच हुआ हो। इसके साथ ही छात्र का उसी जनपद का निवासी होना चाहिए जिसमें नवोदय विद्यालय स्थित है। स्टूडेंट का 8वीं कक्षा में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। जो छात्र 8वीं उत्तीर्ण कर चुके हैं वे आवेदन नहीं कर सकते हैं।
कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए छात्र का कक्षा 10वीं में अध्ययनरत होना आवश्यक है और उनका जन्म 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच हुआ हो। जो छात्र कक्षा 10वीं पास कर चुके हैं वे आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं।

बिना किसी फीस के भरा जा सकता है फॉर्म

इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अविभावकों या छात्रों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं जमा करना है अर्थात सभी श्रेणी के अभ्यर्थी पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन का तरीका

कक्षा 9वीं एवं 11वीं एडमिशन के लिए अविभावक या छात्र स्वयं ही घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स नीचे दी जा रही हैं।

  • नवोदय विद्यालय एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज जिस कक्षा (9वीं या 11वीं) के लिए आवेदन करना है उस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अभ्यर्थी नए पोर्टल पर पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब इसमें मांगी गई जरूरी डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद हस्ताक्षर, फोटोग्राफ आदि अपलोड कर दें।
  • अब आप पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • आखिर में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

 

एग्जाम डेट एवं पैटर्न

आपको बता दें कि नवोदय विद्यालय समिति की ओर से कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं के लिए लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट 2027-28 का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 10 अप्रैल 2027 को करवाया जाएगा। एग्जाम में अभ्यर्थियों से 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में होगा जिसको हल करने के लिए कुल 2:30 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा। एग्जाम से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Related Articles