नई दिल्ली(एजेंसी):अगर आप हर दिन के खर्चों के लिए यूपीआई (UPI Payments) का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। 4 सितंबर यानी कि शुक्रवार को कुछ वजह से यूपीआई से लेनदेन बंद होगा (UPI Payment Blocked) , जिससे आपको थोड़ी बहुत दिक्कत आ सकती है। इस दिक्कत से बचने के लिए पहले से कैश निकालकर रखें। आइए जानते हैं कि किस बैंक का यूपीआई बंद रहेगा और फिर से कब चालू होगा।
किस बैंक का यूपीआई रहेगा बंद?
4 सितंबर 2026 को रात 12:15 बजे से लेकर 1:00 बजे तक यूपीआई सर्विस काम नहीं करेगी। यानी कुल 45 मिनट तक आप एसबीआई (SBI Payments) के जरिए यूपीआई पेमेंट नहीं कर पाएंगे। हालांकि, बैंक ने ये भी साफ किया है कि अगर मेंटेनेंस का काम समय से पहले पूरा हो जाता है, तो सर्विस को तय वक्त से पहले ही दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
किस तरह के पेमेंट नहीं हो पाएंगे?
बैंक के मुताबिक जिन 45 मिनट में यूपीआई सेवाएं बंद रहेंगी, उस दौरान बड़े पैमेंट नहीं कर पाएंगे। लेकिन आप उस दौरान UPI Lite का इस्तेमाल कर के बिना पिन डाले ₹1000 तक का छोटा पेमेंट आसानी से कर पाएंगे। वहीं इस दौरान आप UPI Lite में ₹5000 तक का अमाउंट रख सकते हैं।





















































