बेंगलुरु: सस्ती हो जाएगी फ्लाइट टिकट? AERA ने यूजर डेवलपमेंट फीस में की कटौती, 1 सितंबर से लागू होगा फैसला

- Advertisement -

बेंगलुरु(एजेंसी):बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले घरेलू यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) ने 1 सितंबर से हवाई अड्डे के यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) में 45% प्रतिशत तक की भारी कटौती की है।

AERA ने मार्च 2031 तक पांच साल तक घरेलू यात्रियों के लिए प्रति यात्री उपयोगकर्ता विकास शुल्क (UDF) 300 रुपये निर्धारित किया है। यह संशोधित शुल्क मौजूदा 550 रुपये से 45% कम है हवाई अड्डा संचालक बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (BIAL) द्वारा प्रस्तावित 450 रुपये से भी कम है।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए UDF 997 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि मौजूदा शुल्क 1,500 रुपये और BIAL द्वारा प्रस्तावित शुल्क 1,215 रुपये है। घरेलू यूडीएफ शुल्क में 45% की गिरावट आई है, जबकि अंतरराष्ट्रीय शुल्क में 34% की गिरावट आई है।
1 सिंतबर से लागू होगा संशोधित यूडीएफ

AERA ने यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह नया ढांचा अपनाया है, जिससे नई परियोजनाओं के चालू होने से पहले यात्रियों पर अतिरिक्त शुल्क का बोझ नहीं पड़ेगा। नए शुल्क 1 सितंबर 2026 से लागू होंगे।

1 सितंबर से घरेलू उड़ान भरने वाले यात्री के लिए यूडीएफ शुल्क मौजूदा 550 रुपये से घटकर 300 रुपये हो जाएगा, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरने वाले यात्री के लिए शुल्क मौजूदा 1,500 रुपये के मुकाबले 997 रुपये हो जाएगा।

2029 तक लागू रहेंगी दरें

बीआईएएल के प्रवक्ता ने कहा कि संशोधित दरें अगस्त 2029 तक लागू रहेंगी, जिसके बाद टर्मिनल 2 फेज 2 और उससे संबंधित एयरसाइड और लैंडसाइड सुविधाओं सहित प्रमुख परियोजनाओं के पूरा होने के आधार पर इनमें संशोधन किया जाएगा।

AERA ने पहली बार ‘वृद्धिशील ARR’ ढांचा लागू किया है, जिसके तहत यात्रियों से नई अवसंरचना परियोजनाओं (जैसे T2 फेज 2) का शुल्क तभी लिया जाएगा, जब वे पूरी तरह बनकर चालू हो जाएँगी। इस पारदर्शी व्यवस्था का उद्देश्य परियोजनाओं में देरी रोकना और यात्रियों को असामयिक वित्तीय बोझ से बचाना है।

Related Articles