चुनावी राज्यों में BJP का बड़ा फेरबदल,UP और पंजाब के लिए नए प्रभारी नियुक्त

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के लिए विनोद तावड़े की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के लिए विनोद तावड़े को प्रभारी और जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। पंजाब के लिए सतीश पुनिया प्रभारी बनाए गए हैं, जबकि गुजरात के लिए तरुण चुघ को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Related Articles