नई दिल्ली(एजेंसी):कच्चे तेल (Crude Prices) में तेजी और कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते आज शेयर बाजार की शुरुआत (Share Market Opening) सपाट हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी50 में खुलते ही गिरावट आ गई और यह 24400 के नीचे फिसल गया। बैंक निफ्टी 54 अंक की कमजोरी के साथ 57391 पर ओपन हुआ है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गई है। आज के कारोबारी सत्र में मेटल शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है और निफ्टी मेटल इंडेक्स एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
ग्लोबल मार्केट में डाऊ फ्यूचर्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एशियाई बाजारों में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। हालांकि, हेंगसेंग में 283 प्वाइंट की गिरावट देखने को मिल रही है।
Nifty50 के टॉप गेनर और लूजर
निफ्टी50 का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 14:36 है यानी 14 शेयरों में खरीदारी और 36 में बिकवाली हावी है। टॉप गेनर शेयरों में हिंडाल्को, नेस्ले इंडिया, ग्रासिम, बजाज ऑटो और ओएनजीसी है। वहीं, लूजर की लिस्ट में बजाज फिनसर्व, इंडिगो, मैक्सहेल्थ और अपोलो हॉस्पिटल शामिल हैं।
खबरों वाले शेयर
खबरों और तिमाही नतीजों के लिहाज से आज के कारोबारी सत्र में बाटा इंडिया, मणप्पुरम फाइनेंस, टेनेको क्लीन एयर इंडिया, BEML, लार्सन एंड टुब्रो, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और GV इलेक्ट्रिकल्स जैसे स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल रहा है।
Q1 में Manappuram Finance का मुनाफा 4 गुना से ज़्यादा बढ़कर ₹584.6 करोड़ हो गया और नेट इंटरेस्ट इनकम 28.1% बढ़कर ₹1,723.7 करोड़ हो गई। हालांकि, नतीजों के बाद शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है और यह 358 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
आज आने वाले Q1 रिजल्ट
12 अगस्त को टाटा मोटर्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज, लेन्सकार्ट सॉल्यूशंस, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, GMR एयरपोर्ट्स, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन, ज्योति लैब्स, नेशनल फर्टिलाइजर्स, पेट्रोनेट LNG, सन टीवी नेटवर्क, VIP इंडस्ट्रीज और यात्रा ऑनलाइन अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगे।








