बीकन के विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश  मां जीवन का आधार और वृक्ष पृथ्वी पर जीवन के संवाहक : नाथन

- Advertisement -

कोरबा@M4S:बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल सीएसईबी कोरबा पूर्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्राचार्या वाईए नाथन की अगुवाई व मार्गदर्शन में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने शाला परिसर में पौधरोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण के महत्व को बताने विद्यार्थियों व वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा संगोष्ठी आयोजित की गई। विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित निबंध, वाद-विवाद, नाटक सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती नाथन ने कहा कि मां जीवन का आधार है और वृक्ष पृथ्वी पर जीवन के संवाहक हैं। एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव बनेगा। प्राचार्या ने बताया कि इस प्रकार के अभियान युवाओं व बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ साथ समाज को हरित व स्वच्छ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षिका पी तिवारी, ए खान, आरआर साहू, सतीश मोंगरे, घनश्याम प्रसाद, आर कान्त सहित विद्यार्थी अयान खान, यशवंत लहरे, अमन महंत, प्रियांशु उज्जवल, कृतिका सिन्हा, वीरेन्द्र गुप्ता, अमय महंत, ओमकार, सुष्मिता पंथ, खुशबु जोशी, सृष्टि, धीरेन्द्र गुप्ता, आशीष दास ने पौधे रोपित किए।

Related Articles