एसईसीएल (SECL) के इतिहास का सबसे बड़ा दलबदल, भ्रष्टाचार से तंग आकर नेताओं ने बदला पाला
केंद्रीय महामंत्री विनय सिंह की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक मिलन समारोह, कोयला खदानों में गूंजेगी मजदूरों की आवाज
कोरबा@M4S:एसईसीएल (SECL) के कोयला श्रमिक राजनीति में आज उस वक्त एक बड़ा भूचाल आ गया जब नाथूलाल पांडेय के नेतृत्व वाली यूनियन में बड़ी बगावत हो गई संगठन पूरी तरह दो फाड़ हो गया है हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव और कोल इंडिया सेफ्टी बोर्ड के सदस्य व उप महामंत्री अख्तर जावेद उस्मानी के नेतृत्व में आठ एरिया के सैकड़ों प्रमुख श्रमिक नेताओं और उनके समर्थकों ने कोयला मजदूर पंचायत (HMS) का दामन थाम लिया है ।
एसईसीएल के इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में किसी मान्यता प्राप्त यूनियन को छोड़कर दूसरी यूनियन में शामिल होने की यह अब तक की सबसे बड़ी घटना मानी जा रही है ।
बैठक में बनी रणनीति, भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा
आज गेवरा क्षेत्र स्थित हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के कार्यालय में दोपहर 12 बजे से कोयला मजदूर सभा के प्रमुख पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई बैठक में एसईसीएल के आठ अलग-अलग एरिया के दिग्गज नेता शामिल हुए नेताओं ने एक सुर में नाथूलाल पांडेय पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि वे उनके तानाशाही और भ्रष्टाचार से तंग आ चुके थे इसी कारण सभी ने अपने समर्थकों के साथ विनय सिंह के नेतृत्व में संचालित कोयला मजदूर पंचायत (HMS) में शामिल होने का ऐतिहासिक निर्णय लिया ।
केंद्रीय महामंत्री विनय सिंह ने पहनाया सदस्यता का संकल्प
दोपहर 3 बजे कोयला मजदूर पंचायत (HMS) के केंद्रीय महामंत्री विनय सिंह के आगमन पर मिलन समारोह की शुरुआत हुई विनय सिंह ने दल-बदल कर आए सभी वरिष्ठ श्रमिक नेताओं और पदाधिकारियों को माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें संगठन की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई ।
इस संक्षिप्त एवं गरिमामयी कार्यक्रम में कोयला मजदूर पंचायत के केंद्रीय सचिव संजय सिंह उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह तवर परवेज अजीजी मनोज सिंह बाबू लाल बारेठ विमल दास महंत रमेश ऊईके और सुरेश महिलंगे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
शामिल होने वाले प्रमुख चेहरे
यूनियन बदलने वाले प्रमुख नेताओं में सर्वश्री रेशम लाल यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष) अख्तर जावेद उस्मानी (उप महामंत्री व कोल इंडिया सेफ्टी बोर्ड सदस्य) तरुण राहा (दीपका क्षेत्र) एस.सी. मंसूरी (गेवरा) शिव नारायण मिश्रा (सोहागपुर) ए. विश्वास (कोरबा) मिलन पांडेय (कुसमुंडा) बरत लाल खुटे राकेश बेंजामिन (CEWS गेवरा) और ए.एस.डी. मानिकपूरी (गेवरा क्षेत्र प्रमुख) सृष्टिधर तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं ।
मजदूरों के हक में बुलंद होगी आवाज,श्रमिक नेता
सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए सभी श्रमिक नेताओं ने एकजुट होकर कहा हम सब ने कोयला मजदूर पंचायत के बायलॉज (उप-नियमों) के अनुरूप यूनियन को और अधिक मजबूत तथा बेहतर बनाने का संकल्प लिया है अब एसईसीएल के गेवरा दीपका सहित कोरबा जिले की तमाम कोयला खदानों के मजदूरों की समस्याओं के खिलाफ पूरी ताकत से आवाज बुलंद की जाएगी इसके साथ ही कोयला मजदूर पंचायत के सांगठनिक ढांचे को विस्तार देकर इसे नंबर वन यूनियन बनाया जाएगा ।








