CBSE 10th 2nd Board Result 2026: सीबीएसई क्लास 10th रिजल्ट जल्द होगा जारी, डिजिलॉकर और उमंग से भी कर सकेंगे डाउनलोड

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):सीबीएसई कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड की परीक्षा 15 मई से लेकर 21 मई, 2026 के बीच आयोजित कराई गई थी। परीक्षा में लगभग 6.8 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट के लिए आयोजित कराई गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार कक्षा 11वीं में दाखिले लेने के लिए नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नतीजों की घोषणा जल्द ही सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in के साथ-साथ डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी की जाएगी।

इन 5 तरीकों से कर सकेंगे रिजल्ट चेक

कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। यहां छात्रों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमेपज पर CBSE 10th 2nd Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल जैसे रोल नंबर एवं जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कक्षा 11वीं में पढ़ाई शुरू

कक्षा दसवीं मुख्य परीक्षा रिजल्ट के आधार पर कक्षा 11वीं में दाखिले के बाद पढ़ाई भी शुरू हो गई है। ऐसे में कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड की परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर कक्षा 10वीं परिणामों की घोषणा कब की जाएगी।

कक्षा दसवीं दूसरी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए सभी उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में न्यूनतन 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। इसके अलावा, छात्र अपने स्कूल में जाकर ओरिजनल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

Related Articles