Aadhaar Free Update: बिना एक रुपये खर्च किए फ्री में आधार से लिंक करें E-Mail, घर बैठे हो जाएगा काम; नोट कर लें स्टेप्स

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):UIDAI ने आधार कार्ड में ई-मेल अपडेट के लिए फिलहाल फीस न लेने का फैसला किया है। यह राहत आज 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। यानी इस बीच में अगर कार्ड धारक अपने आधार कार्ड में नया ईमेल या पुराने ईमेल को अपडेट करते हैं तो उन्हें कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। यह छूट अभी 6 महीने तक है। उम्मीद है कि इससे करोड़ों यूजर्स को फायदा हो सकता है।

आधार डेटा में कार्ड धारक के ईमेल अपडेट होने ओटीपी वेरिफिकेशन और ऑनलाइन सेवाओं को एक्सेस करना और डॉक्यूमेंट सेव करना उनके लिए आसान हो जाएगा। अभी मिल रही छूट का फायदा उठाकर फ्री में आधार में ईमेल अपडेट करवा सकते हैं। यह छूट खत्म होने के बाद इसे अपडेट करने पर 75 रुपये का शुल्क देना होगा।

मोबाइल एप पर मिलेगी छूट
UIDAI का कहना है कि यह छूट सिर्फ उन ग्राहकों को दी जाएगी, जो आधार एप के जरिए ईमेल अपडेट करेंगे। अगर आप आधार सेंटर या अन्य माध्यम के जरिए आधार में ईमेल अपडेट करवाएंगे तो आपको पैसा देना होगा।

आधार में Email लिंक क्यों करवाएं?

कई बार मोबाइल में सिग्नल न आने पर आधार ओटीपी नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर ईमेल लिंक होगा तो कार्ड धारक ईमेल से अपना ओटीपी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही ईमेल पर उन्हें अपने आधार से जुड़े अपडेट मिलेंगे। मोबाइल नंबर बदलने पर भी ईमेल ओटीपी प्राप्त करने का विकल्प हो सकता है।

क्या है तरीका?
  • सबसे पहले आपको अपने फोन में ऑफिशियल आधार एप इंस्टॉल करनी है। यह एप गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर में फ्री में उपलब्ध है।
  • एप ओपन कर आपको अपने आधार और लिंक मोबाइल की मदद से लॉगइन करना है।
  • लॉगइन करने के बाद आपको प्रोफाइल ऑप्शन में ईमेल अपडेट का ऑप्शन मिलेगा।
  • ईमेल अपडेट ऑप्शन में क्लिक कर ईमेल कन्फर्म करें और अब आपको उस ईमेल पर एक ओटीपी मिलेगा।
  • ओटीपी दर्ज करें और वेरिफिकेशन पूरा होने पर आपका ईमेल आधार से लिंक हो जाएगा।
किन्हें करना चाहिए अपडेट?

आधार कार्ड में अब तक ईमेल अपडेट नहीं किया है तो ऐसे यूजर्स को तुरंत ईमेल लिंक करवाना चाहिए। इसके साथ ही अगर आपका आधार पहले से लिंक है और नई आईडी बना ली है तो भी आपको अपना नया ईमेल अपडेट करवा लेना चाहिए। इससे आपको आधार ओटीटी वेरिफिकेशन में सुविधा मिलेगी।

Related Articles