RRB Group D 2026 Result: रेलवे ग्रुप-डी रिजल्ट का 1 करोड़ से ज्यादा कैंडिडेट्स को इंतजार, यहां जारी होगा परिणाम

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):रेलवे ग्रुप-डी सीबीटी की परीक्षा में इस साल लगभग 1 करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा में उपस्थित हुए इन सभी उम्मीदवारों को अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। तमाम रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट जून माह के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। सीबीटी की परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को बोर्ड की ओर से दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। इसलिए यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए रिजल्ट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट और कटऑफ लिस्ट डाउनलोड करसकेंगे।

  1. रिजल्ट डाउलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर RRB Group D Result 2026 रिजल्ट पर क्लिक करना होगा।
  3. ग्रुप-डी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  4. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
1 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों को इंतजार

आरआरबी की ओर से सीबीटी परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर, 2025 से लेकर 10 फरवरी, 2026 के बीच किया गया था। इस परीक्षा के जरिये कुल 32,438 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें, आरआरबी ग्रुप-डी की परीक्षा में लगभग 01 करोड़ से ज्यादा उम्मीदावार शामिल हुए थे। इस परीक्षा में अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स 40 प्रतिशत और आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 30 प्रतिशत निर्धारित किया गया है।

रिजल्ट जारी होने के बाद

आरआरबी की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के लिए बुलाया जाएगा। इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से संबंधित नई अपडेट के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

Related Articles