कोरबा@M4S:कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कटघोरा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। छात्रों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे उनमें गहरा असंतोष व्याप्त है। महाविद्यालय के विकास कार्यों एवं स्वीकृत निधियों के उपयोग में पारदर्शिता को लेकर भी विद्यार्थियों ने गंभीर चिंताएं व्यक्त की हैं।
विद्यार्थियों का कहना है कि समस्याओं को उठाने पर उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ अनुचित व्यवहार किया जाता है,जो एक शैक्षणिक संस्थान की गरिमा के अनुरूप नहीं है। छात्रों की इन्हीं समस्याओं और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कोरबा इकाई के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर त्वरित समाधान की मांग की।
अभाविप ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में किसी भी विद्यार्थी को महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही या उदासीनता के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो विद्यार्थी परिषद छात्रों के हित में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला संयोजक गोविंद पटेल, जिला संगठन मंत्री प्रदीप साहू, गिरधर गोपाल, पार्थिव, लोकेन्द्र, अनिक, चांदनी, आंचल, आरती एवं खुशबू उपस्थित रहे।
कृषि महाविद्यालय कटघोरा में छात्रों की समस्याओं को लेकर अभाविप ने सौंपा ज्ञापन
- Advertisement -






