कोरबा@M4S:जिले के जंगल जैव विविधताओं से परिपूर्ण हैं। जंगल में न सिर्फ दुर्लभ पेड़ पौधे और जड़ी बूटी हैं, बल्कि विभिन्न प्रजाति के जीव जन्तु हैं। जिसमें दुनिया का सबसे विषैला और विशाल किंग कोबरा भी शामिल है। जिसकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वन विभाग के अधिकारी व रेस्क्यू टीम ने एक बार फिर विशालकाय किंग कोबरा का रेस्क्यू किया है। उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया है।
कोरबा वनमंडल के पसरखेत वन परिक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम छुईढोड़ा स्थित है। सुदूर वनांचल क्षेत्र में बसे आदिवासी बाहुल्य ग्राम छुईढोड़ा के ग्रामीण प्रतिदिन की तरह अपने कामकाज में व्यस्त थे। इसी दौरान एक भारी भरकम किंग कोबरा एक मकान के भीतर घुस गया। घर में कुछ लोग बैठे हुए थे। जिनकी नजर विशाल सांप पर पड़ी। उनकी सांप की फूंफकार सुनकर चीख निकल गई। वे सरपट भागते हुए घर से बाहर निकल गए। देखते ही देखते पूरे गांव में घर के भीतर करीब 11 फीट लंबा सांप घुसने की खबर फैल गई। जिसे देखने ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने सांप की पहचान किंग कोबरा (पहाड़ चित्ती) के रूप में की। उन्होंने तत्काल वन अफसरों को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही डीएफओ प्रेमलता यादव ने टीम रवाना कर दिया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक व वन बल प्रमुख अरुण पांडे के निर्देश मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर मनोज पाण्डेय के मार्गदर्शन में उप वनमण्डलाधिकारी दक्षिण आरएस राठिया के नेतृत्व में टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन में जितेन्द्र सारथी व सिद्धांत जैन भी शामिल थे। जिन्होंने पूरी सुरक्षा उपाय व प्रोटोकॉल के साथ 11 फिट लंबे किंग कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। उसका स्वास्थ्य परीक्षण व आवश्यक निरीक्षण कराया गया। तत्पश्चात किंग कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास के अनुरूप सुरक्षित वन क्षेत्र में पंचनामा तैयार करने के पश्चात छोड़ा गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी के सदस्य श्री सारथी, सीनियर फील्ड ऑफिसर श्री जैन के अलावा वन परिक्षेत्र अधिकारी पसरखेत देवदत खांडे, डिप्टी रेंजर गुलाब सिंह, हरिनारायण बंजारे, पंकज कुमार, कृष्ण कुमार, सरपंच किशन कुमार राठिया, कैलाश राठिया, संतोष कुमार यादव, खगेश कुमार राठिया, सूरज भान राठिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्राम छुईढोड़ा में निकला 11 फीट का किंग कोबरा वन विभाग व नोवा नेचर के सदस्यों ने किया रेस्क्यू
- Advertisement -







