स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराए गए 15 हजार नियोवॉर्म बेबी वार्मर  स्वास्थ्यकर्मियों को प्रभावी उपयोग के लिए दिया गया प्रशिक्षण

- Advertisement -

कोरबा@M4S:एसईसीएल ने अपनी सीएसआर पहल के अंतर्गत कोरबा व सरगुजा जिले में नियोवॉर्म बेबी वार्मर का शुभारंभ किया है। यह अभिनव गैर-विद्युत नवजात शिशु वार्मर विशेष रूप से समय से पूर्व जन्मे शिशुओं को सुरक्षित तापमान प्रदान करने व उन्हें निकटतम एसएनसीयू व एनआईसीयू केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए विकसित किया गया है।

कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में महाप्रबंधक उग्रनाथ झा, मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के जेवियर तथा प्रबंधक (सीएसआर) संपत गेलाम ने संयुक्त रूप से उत्पाद का शुभारंभ किया। एसईसीएल द्वारा परियोजना के अंतर्गत कोरबा के लिए 15,000 तथा सरगुजा जिले के लिए 2,000 नियोवॉर्म बेबी वार्मर जिला स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराए गए हैं। इनका वितरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व उप-स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया है। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों को इसके प्रभावी उपयोग के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। नियोवॉर्म के उपयोग से समय से पूर्व जन्मे नवजात शिशुओं को परिवहन के दौरान आवश्यक गर्माहट व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे नवजात मृत्यु दर में कमी लाने तथा मातृ व शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

Related Articles