- Advertisement -
कोरबा@M4S:ग्राम पंचायत झाबर में भू-माफियाओं द्वारा शासकीय एवं वन विभाग की जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करने और उसे बेचने का काला कारोबार चरम पर है ग्रामवासियों द्वारा इसकी शिकायत शासन-प्रशासन से कई बार की जा चुकी है जिसके बाद प्रशासन ने कुछ जगहों पर दिखावे की कार्रवाई तो की लेकिन भू-माफियाओं के हौसले अब भी बुलंद हैं वर्तमान में भू-माफियाओं द्वारा पर्यावरण को भारी नुकसान पहुँचाते हुए बड़े झाड़ के पेड़ों को बेरहमी से काटा जा रहा है और उक्त शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मकानों का निर्माण किया जा रहा है ।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बनाया पंचनामा
मामले की गंभीरता को देखते हुए आज दिनांक 20 मई 2026 को ग्राम पंचायत झाबर के जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामवासी खुद मौका स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने चल रहे अवैध निर्माण कार्य को रुकवाया और स्थल की बारीकी से जांच कर एक ऑफिशियल पंचनामा तैयार किया ।
ग्रामवासियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन से इस पूरे मामले की उच्च-स्तरीय जांच कराने और शासकीय व वन भूमि से अवैध कब्जों को तत्काल हटाने बेदखली की कार्रवाई की मांग की है ।
आर-पार की लड़ाई के मूड में ग्रामीण, दी आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि इस गंभीर मामले पर तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई और अवैध निर्माण को नहीं ढहाया गया तो समस्त ग्रामवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे स्थिति बिगड़ने पर ग्रामीण खुद आगे बढ़कर इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी ।

बैठक एवं निरीक्षण में मुख्य रूप से उपस्थित रहे
इस दौरान पंचायत के प्रमुख जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे जिनमें मुख्य रूप से रामसिंह कंवर (ग्राम सरपंच) धीरज मरकाम (सचिव) चंद्रपाल सिंह कंवर (पूर्व सरपंच पति) मुकेश जायसवाल (पूर्व उपसरपंच) निलेश साहू (उपसरपंच पति) गणेश सिंह ऊईके (ग्राम समिति अध्यक्ष) प्रमोद कौशिक गोपाला कौशिक कौशल्या श्याम (पंचगण) ग्रामीण:- अमर सिंग कंवर अनूप कंवर अशोक कंवर कमल किशोर कंवर रवि श्याम पवन कौशिक जोगेंद्र प्रताप धरम कुंवर दाई कौशल्या मरपच्ची गोंड जेठन बाई कंवर संतोषी बाई यादव संतोषी कौशिक बिमला गोंड नोनी बाई कंवर दुलारो भाई कंवर राकेश कोर्राम हेमंत नेटी गणेश ऊईके रवि भगत टाइगर गजाधर कंवर प्रजापति डॉक्टर मिलाप कंवर एवं अन्य समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे ।





































