10वीं बोर्ड में तीन जिलों से पीछे रहा कोरबा  संभाग में 12वीं में कोरबा को पांचवां स्थान

- Advertisement -

कोरबा@M4S: मेरिट में कोरबा जिले के छात्र स्थान नहीं बना पाए, लेकिन प्रदेश और संभाग में अपनी स्थिति संतोषजनक बनाए हुए हैं। संभाग के बिलासपुर जिले को पीछे छोडक़र आगे बढ़ गया है। 10वीं बोर्ड परीक्षा में बिलासपुर संभाग में कोरबा का 5वां स्थान है तो 12वीं में चौथा स्थान मिला है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (छमाशिमं) की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा घोषित हो चुकी है। दोनों ही परीक्षाओं में किस जिले का वर्चस्व रहा और कौन सा जिला पीछे है, इसे लेकर सभी जिलों में मंथन शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 33 जिलों में कोरबा का स्थान 10वीं की परीक्षा में 22वें स्थान पर काबिज है, जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कोरबा जिला 17वें स्थान पर है। दोनों कक्षाओं के रिजल्ट के हिसाब से पिछले साल की तुलना में इस साल 10वीं में 2 तो 12वीं में 3 अंक की बढ़त प्रदेश में बनाई है। कोरबा जिला में बीते 4 साल के साथ इस साल का रिजल्ट देखें तो कोरबा जिले से 12वीं कक्षा में एक भी छात्र अपना नाम दर्ज नहीं करा पाया है, जबकि 10वीं बोर्ड की परीक्षा में बीते 3 साल से लगातार मेरिट में 3 छात्रों के नाम दर्ज होते रहे हैं, लेकिन चौथे साल 10वीं से मेरिट में निकलने वाले छात्र भी चूक गए हैं।
दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा में मुंगेली जिले के छात्रों का प्रदर्शन संभाग में सर्वश्रेष्ठ रहा है। सुविधा और संसाधन की बात करें तो बिलासपुर संभाग में बिलासपुर व कोरबा जिला से बेहतर कोई अन्य जिला नहीं हैं। बावजूद इसके ये दोनों जिला काफी पीछे रह गए हैं। 12वीं में मुंगेली जिला ने 92.57 प्रतिशत तो 10वीं में 10वीं 86.80 प्रतिशत रिजल्ट दिए हैं, जबकि अव्वल सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिला है। 10वीं में बिलासपुर सातवें तो जांजगीर- चांपा आठवें स्थान पर हैं। 12वीं बोर्ड में बिलासपुर छठवें तो जांजगीर चांपा जिला आठवें स्थान पर है।

Related Articles