UPPSC Admit Card 2026: एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं और एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे छात्र अब UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ओटीआर नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड का उपयोग करना होगा।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

यूपीपीएससी की ओर से एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमेपज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद UP LT Grade Assistant Teacher Mains Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
  5. लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस डेट पर होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से एलटी असिस्टेंट टीचर मुख्य परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 13 जून, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही आयोग द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई है, जिसके मुताबिक छात्रों को परीक्षा वाले दिन निर्धारित समय से एक घंटा तीस मिनट पहले पहुंचने अनिवार्य है। बता दें, परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा।

Related Articles