पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान को अवैध कब्जा करने पर मिला दो नोटिस

- Advertisement -

कोरबा:हाल मे ही नगर पालिका दीपका ने अवैध कब्ज़ा धारियों के खिलाफ लगातार नोटिस जारी कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है  इसी के तहत दीपका की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं प्रदेश की भाजपा मंत्री के खिलाफ एक नहीं 2 नोटिस जारी किया गया है, इस नोटिस ने दीपका की राजनीती गर्म हो गयी है. अब देखना है की भाजपा की सरकार मे उनके  खिलाफ कार्यवाही होती है की नही,या फिर सिर्फ गरीबो के मकान व दुकान तोड़ कर खानापूर्ति।कांग्रेस सरकार में रहते हुए उनके खिलाफ अवैध कब्जा का मामला हुआ था बाद में कांग्रेस सरकार जाते ही उन्होंने भाजपा प्रवेश कर लीया।

 यह कार्रवाई सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से की जा रही है, क्योंकि हेलीपैड नर्सरी (ग्रीन जोन) क्षेत्र में इस तरह के कब्जे की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं।

Related Articles