Shah Rukh Khan के सीनियर का खुलासा, NSD में समोसे सप्लाई करते थे किंग खान

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):सुपरस्टार शाह रुख खान और नई दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा यानी एनसीडी को लेकर कई सारे रोचक किस्से सिनेमा जगत में चर्चित हैं। लेकिन किंग खान से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा अब उनके एनसीडी सीनियर ने सुनाया है और बताया है कि शाह रुख उन्हें समोसा सप्लाई करते थे।

पूरा मामला क्या है और वह कौन सा कलाकार है, जो नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के दौर में शाह रुख का सीनियर हुआ करता था।

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का किस्सा

दरअसल जिस वेटरन एक्टर के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह कोई और नहीं बल्कि शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर हैं। हाल ही में पंकज ने किंडल कास्ट के यूट्यूब चैनल पर अपने पुराने क्लासमेट्स के साथ हुई मुलाकात के बारे में बात खुलकर बात की और  NSD से ग्रेजुएट हुए 50 साल के सफर को सेलिब्रेट करने के बारे में बताया।

इस दौरान पंकज कपूर ने शाह रुख खान से जुड़ा हुआ किस्सा साझा किया और कहा- लंच के खान का मजा लेने के लिए हमने दोस्तों के साथ एक टीम बनाई। वे हमारी तरफ नान फेंकते, हम उन्हें पकड़ लेते और इंटरवल के दौरान हम समोसे खरीदते। सब कुछ बैकस्टेज ले जाते और साथ में नान, समोसा और चाय का मजा लेते।

लेकिन आपको ये जानकारी हैरानी होगी हमें समोसे सप्लाई करने वाला शख्स शाह रुख खान ही थे। उस वक्त शाह रुख की उम्र महज 10 साल थी और वह अपने पिता के कैंटीन से हमें समोसे लाकर देते थे। उनके पिता का कैंटीन नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के अंदर ही था, जो हम सबके खाने का सबसे बड़ा था।

इस तरह से पंकज कपूर ने शाह रुख खान को लेकर एक पुराना किस्सा याद किया है। बता दें कि शाह रुख और पंकज 90 के दशक की कल्ट क्लासिक फिल्म राम जाने में एक साथ काम कर चुके हैं।

इस मूवी में नजर आएंगे शाह रुख खान

गौर किया जाए शाह रुख खान की आने वाली फिल्म की तरफ तो उसका नाम किंग है। हिंदी सिनेमा की इस साल की सबसे बड़ी रिलीज के तौर पर देखी जा रही है। बता दें कि 24 दिसंबर 2026 को एक्शन थ्रिलर किंग को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Related Articles