अखिल भारतीय कुमार सुरेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेगी गोल्डन गर्ल श्रुति यादव

- Advertisement -

 

कोरबा@M4S:छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की श्रुति यादव, जिन्हें शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, अखिल भारतीय कुमार सुरेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने जा रही हैं। वह 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल, दोनों स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगी। अपने सफर के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका प्रदर्शन दिन-प्रतिदिन बेहतर हो रहा है और उन्हें पूरा भरोसा है कि वह जल्द ही आगामी अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
वह छत्तीसगढ़ राज्य की एकमात्र लड़की हैं जिन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल और 50 मीटर फ्री पिस्टल, तीनों स्पर्धाओं में भाग लिया और तीनों में एक प्रख्यात निशानेबाज के रूप में उभरीं। वह पिछले चार वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य की पहली और एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीनों स्पर्धाओं में भाग लिया है।
छत्तीसगढ़ की गोल्डन गर्ल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार विजेता तथा यूनाइटेड किंगडम (यूके) की संसद द्वारा “शी इंस्पायर” पुरस्कार से सम्मानित कोरबा जिले की श्रुति यादव अपनी उपलब्धियों का श्रेय नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन और कोरबा जिला राइफल एसोसिएशन को दिया है।

Related Articles