निरस्त ट्रेनों को आंशिक रूप से किया गया रिस्टोर  यात्रियों को राहत देने लिया गया फैसला

- Advertisement -

कोरबा@M4S:दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पूर्व में निरस्त व आंशिक रूप से निरस्त की गई यात्री ट्रेनों को अब रिस्टोर किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पुन: प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। यह बहाली निर्धारित अवधि के दौरान चरणबद्ध रूप से की गई है। रिस्टोर की गई ट्रेनों में गाड़ी संख्या 68746 (रायपुर-गेवरारोड) मेमू को 8 से 9 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है। गाड़ी संख्या 68745 (गेवरारोड-रायपुर) मेमू को 9व 10 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है। गाड़ी संख्या 58204 (रायपुर-कोरबा) पैसेंजर को 8 से 9 अप्रैल तक तथा गाड़ी संख्या 58203 (कोरबा-रायपुर) पैसेंजर को 9 से 10 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है। गाड़ी संख्या 68734 (बिलासपुर-गेवरारोड) मेमू को 8 से 9 और गाड़ी संख्या 68733 (गेवरारोड-बिलासपुर) मेमू को 8 से 9 तक रिस्टोर कर दी गई है। गाड़ी संख्या 68732 (बिलासपुर-कोरबा) मेमू को 8 से 9 तथा गाड़ी संख्या 68731 (कोरबा बिलासपुर) मेमू को 8 से 9 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है। उपरोक्त तिथि में उक्त गाड़ियां अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।

Related Articles