जिले के 9516 छात्रों को दोबारा देनी होगी हिंदी की परीक्षा परीक्षा 10 अप्रैल को पुन: की जाएगी आयोजित

- Advertisement -

कोरबा@M4S:छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के सचिव ने सोमवार को एक आदेश जारी किए हैं। जिसमें कहा है कि परीक्षा समिति की आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 14 मार्च को आयोजित हुई 12वीं हिन्दी विषय की परीक्षा निरस्त की जाती है। परीक्षा 10 अप्रैल को पुन: आयोजित की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के इस निर्णय से परीक्षा दे चुके छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। अब उन्हें इस – परीक्षा के लिए दोबारा मेहनत करनी होगी। इस परीक्षा में कोरबा जिले से 9516 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनके साथ ही प्रदेश भर से पंजीकृत परीक्षार्थियों को हिन्दी विषय की परीक्षा के लिए नए सिरे से तैयारी करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। मंडल के सचिव ने परीक्षा को निरस्त किए जाने का कारण प्रश्न पत्र को लीक होना बताया है। सचिव का कहना है कि 14 मार्च को आयोजित परीक्षा के बाद 15 व 16 मार्च को उक्त विषय के सेट बी के प्रश्न पत्र लीक होने का दावा सोशल मीडिया में किया था। इसकी जांच के लिए साइबर थाने में लिखित शिकायत करते हुए सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

Related Articles