VIDEO:पुलिस के डर से वाहन वर्कशॉप कर्मचारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी मौत को गले लगाने से पहले वीडियो बना कर दोस्त को भेजा जांच में जुटी उरगा पुलिस

- Advertisement -

कोरबा@M4S:कोरबा  के उरगा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने पुलिस की कथित डर से  फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने जान देने से पहले एक वीडियो संदेश भी रिकॉर्ड किया है,जिसे अपने एक दोस्त को भेजा दोस्त ने उस वीडियो को देर में देखा और मौके पर पहुंचने पर देर हो चुकी थी युवक फांसी के फंदे में लटका मिला, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए जांजगीर जिले की पंतोरा  पुलिस के दबाव को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक सनत कश्यप  मूल रूप से अकलतरा का निवासी था और उरगा थाना क्षेत्र स्थित एक वाहन वर्कशॉप में कार्यरत था। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे शोरूम के ऊपर स्थित आवास में  शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

घटना की सूचना कर्मचारियों ने उरगा  पुलिस को दी गई, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी शव फंदे से ही लटका रहा, जिससे स्थानीय स्तर पर आक्रोश भी देखा गया।आत्महत्या से पहले युवक द्वारा बनाए गए वीडियो और  जानकारी के अनुसार  मामला किसी प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि मृतक का एक रूम पार्टनर   पहरिया निवासी दोस्त धीरेंद्र पाटले किसी युवती को भगाकर ले गया है। इसी सिलसिले में पंतोरा  पुलिस युवक पर लगातार दबाव बना रही थी कि वह अपने दोस्त का पता बताए।वीडियो में युवक ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया है कि उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उसका दोस्त युवती के साथ कब और कहां फरार हुआ है।यह घटना पुलिसिया पूछताछ के तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। दोस्त की गलती के लिए इस कदर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाना कि वह खुदखुशी  कर ले, कानून-व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। फिलहाल उरगा पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो साक्ष्य को संज्ञान में लिया गया है।

Related Articles