LPG सिलेंडर की बुकिंग हुई और भी आसान, घर बैठे इन 4 तरीकों से मिनटों में करें गैस बुक

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने आम जनता के मन में गैस की किल्लत को लेकर डर पैदा कर दिया है। इसी घबराहट के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने समय से पहले ही सिलेंडर बुक करना शुरू कर दिया है। भारी डिमांड की वजह से अक्सर गैस एजेंसियों के बुकिंग नंबर बिजी आ रहे हैं या फोन कॉल के जरिए बुकिंग करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अगर आपके घर का भी सिलेंडर खत्म होने वाला है और फोन कॉल नहीं लग रहा, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे नीचे दिए गए इन 4 आसान और डिजिटल तरीकों से मिनटों में अपना गैस रिफिल बुक कर सकते हैं।

WhatsApp से बुकिंग

आजकल लगभग हर कोई व्हाट्सएप का इस्तेमाल करता है। गैस कंपनियों ने अब इसे बुकिंग का सबसे आसान जरिया बना दिया है। आपको बस अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से संबंधित कंपनी के नंबर पर एक मैसेज भेजना होगा-

  • Indane Gas- अपने फोन में 7588888824 सेव करें और ‘REFILL’ लिखकर भेजें।
  • HP Gas- 9222201122 पर ‘Hi’ या ‘Book’ लिखकर मैसेज करें।
  • Bharat Gas- 1800224344 पर ‘Hi’ या ‘Book’ लिखकर अपनी बुकिंग पूरी करें।
  • SMS सेवा

    अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है या इंटरनेट काम नहीं कर रहा, तो साधारण SMS के जरिए भी बुकिंग संभव है। ध्यान रहे कि SMS हमेशा अपने रजिस्टर्ड नंबर से ही भेजें-

    • Indane Gas- 7718955555 पर ‘REFILL’ लिखकर भेजें।
    • Bharat Gas- 7715012345 या 7718012345 पर ‘LPG’ लिखकर SMS करें।
    मिस्ड कॉल

    यह तरीका उन लोगों के लिए सबसे बेहतरीन है जो टाइपिंग के झंझट से बचना चाहते हैं। बस एक मिस्ड कॉल दें और आपकी LPG सिलेंडर की बुकिंग स्वीकार कर ली जाएगी-

    • Indane Gas- 8454955555 पर मिस्ड कॉल दें।
    • HP Gas- 9493602222 पर मिस्ड कॉल करें।
    मोबाइल ऐप्स

    आज के डिजिटल युग में कई ऐसे मोबाइल ऐप्स हैं जो गैस बुकिंग की सुविधा देते हैं। इन ऐप्स के जरिए आप न सिर्फ बुकिंग कर सकते हैं, बल्कि पेमेंट भी आसानी से कर सकते हैं। आप इनमें से किसी भी ऐप से गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं-

    • Paytm
    • Amazon
    • PhonePe
    • UMANG ऐप

    जरूरी बात- चाहे आप कोई भी तरीका अपनाएं, हमेशा अपने उस मोबाइल नंबर का ही इस्तेमाल करें जो गैस एजेंसी के रिकॉर्ड में रजिस्टर्ड है। इससे आपकी पहचान तुरंत हो जाती है और बुकिंग प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी होती है।

Related Articles