‘मेरी हर महीने की कमाई…’, बैंक PO का वीडियो वायरल; सैलरी सुनकर चौंक गए लोग

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वह बताती हैं कि उन्होंने करीब 2.5 साल की सर्विस की है और इस दौरान उनका 5 बार इंक्रीमेंट हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी सैलरी 95 हजार रुपये हो गई है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने आश्चर्य जताया, तो कई लोगों ने महिला की तारीफ की। अब बैंकिंग और सैलरी पर चर्चा भी शुरू हो गई है। दरअसल महिला ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उसने 2022 में IBPS प्रोबेशनरी ऑफिसर का एग्जाम क्लियर किया था।

प्रोफेशनल बैंकिंग सर्टिफिकेशन का भी जिक्र
महिला ने बताया कि वह एसबीआई में पिछले 2.5 साल से पीओ के तौर पर काम कर रही है। उसे 95 हजार रुपये की मासिक सैलरी तो मिलती ही है, कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। उसके मुताबिक, उसे लीज रेंटल के तौर पर 18,500 रुपये और अन्य भत्तों के तौर पर 11 हजार रुपये मिलते हैं। इससे उसकी कुल कमाई 1 लाख रुपये से ज्यादा हो जाती है।

महिला ने जूनियर एसोसिएट ऑफ द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स और सर्टिफाइड एसोसिएट ऑफ द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स जैसे प्रोफेशनल बैंकिंग सर्टिफिकेशन का भी जिक्र किया। उसने बताया कि कई बैंक ऐसे कर्मचारियों को अतिरिक्त सैलरी इंक्रीमेंट देते हैं, जो एग्जाम को क्लियर कर लेते हैं।

यूजर्स ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया। एक ने कहा कि इससे मेरा मोटिवेशन बढ़ गया है। वहीं दूसरे ने कहा कि मेरा दोस्त पीओ है, लेकिन वह कहता है कि उसकी सैलरी इतनी ज्यादा नहीं है। अन्य यूजर ने लिखा कि तुमने दूसरों को प्रेरणा देने के लिए कड़ी मेहनत की है, आगे बढ़ती रहो।

Related Articles