पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल संत शिरामणी परम पूज्‍य बाबा गुरूघासी दास जी की जयंती पर्व के पावन अवसर पर कार्यक्रम में शामिल हुए

- Advertisement -

कोरबा@M4S:पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने संत शिराेमणी परम पूज्‍य बाबा गुरूघासीदास जी की 269वीं जयंती पर्व के पावन अवसर पर कोरबा जिला मुख्‍यालय टी पी नगर स्थित सतनाम प्रांगण में आयोजित 3 दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन अतिविशिष्‍ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर बाबा गुरूघासीदास   जयंती पर्व की कोरबावासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रगति, सम़द्धि, अमन – चैन, सुख – शांति, की कामना की । पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि मनखे – मनखे एक समान का संदेश देने वाले परम पूज्‍य बाबा गुरू घासीदास जी के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की आवश्‍यकता है । गुरू घासीदास जी ने सत्‍य, समानता और मानवता का जो संदेश दिया, उसी संदेश के मार्ग पर चलकर हम समाज को और भी अधिक विकसीत और समृद्धि बना सकते हैं ।

श्री अग्रवाल ने कहा कि मैंने सभी समाजों की सेवा की है और आगे भी करते रहुंगा । मैं चाहता हुं कोरबा में सभी समाजों का अपना जमीन व भवन हो जहां उन्‍हें सामाजिक कार्यों के लिए और कहीं जाना ना पड़े इस दिशा में मैंने काम भी किया है जिसके फलस्‍वरूप आज लगभग सभी समाज के पास अपना भवन है । अब जरूरत है इन भवनों को संरक्षित करने की सवारें और देख – रेख करते रहने की । इसके लिए समाज के हर परिवार को आगे आना होगा ।

श्री अग्रवाल ने बताया इस स्‍थान की जमीन को हमने अपने सरकार के समय सतनाम समाज के नाम करने के लिए प्रक्रिया पूरी कर दिया था जिसे समाज के पदाधिकारी वर्तमान सरकार से मिलकर शेष कार्यवाही पूरी कराकर जमीन समाज के नाम करा सकते हैं ।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री जयसिंह सहित पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश कुमार राठौर, मनोज चौहान, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, उप नेता प्रतिपक्ष डॉ. रामगोपाल कुर्रे, युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष राकेश पंकज आदि का सतनाम समाज के पदाधिकारियों पुष्‍प गुच्‍छ भेंटकर तथा पुष्‍पहार से स्‍वागत सत्‍कार किया ।

कार्यक्रम में सतनाम समाज के अध्‍यक्ष नारायण कुर्रे, सचिव आर डी भाराद्वाज, कोषाध्‍यक्ष मनोज मनहर, पूर्व अध्‍यक्ष यू आर महिलांगे, डी आर जाटवर, उपाध्‍यक्ष सुनीता देवी पाटले, सत्‍येन्‍द्र डहरिया, वरूण धृतलहरे, त्रिवेन्‍द्र आदिले, सचिन कुर्रे, मीना लहरे, पार्षद प्रेमलता बंजारे, बद्री किरण, धनकुमार गर्ग, रजत खुंटे, मंगल बांधे, श्रीमती चंदा देवी रत्‍नाकर, रवि खुंटे, छत्रपाल कुर्रे, एस आर अंचल, बी पी पाटले, सीमा कुर्रे, पुष्‍पा पात्रे, इंदिरा नवरंग, विजय दिवाकर, विजय अनंत, निर्मल किरण, बबलु डहरिया, विरेन्‍द्र टंडन, जी एल बंजारे, सुकृता कुर्रे, अशोक अनंत  आदि सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्‍यगण भारी संख्‍या में उपस्थित थे।

 

ग्रामीण अध्‍यक्ष मनोज चौहान ने स्‍व. मोतीलाल वोरा जी को याद करते हुए कहा कि मोतीलाल वोरा ने पत्रकारिता से सार्वजनिक जीवन की शुरूआत की थी । 1972 में कांग्रेस से विधायक चुने गये, इसके बाद 1977 और 1980 में भी विधायक निर्वाचित हुए । मध्‍यप्रदेश के तत्‍कालिन मुख्‍य मंत्री अर्जुन सिंह ने मोतीलाल वोरा जी को कैबिनेट मंत्री बनाया था । वे केन्‍द्रीय मंत्री के रूप में भी अपने  दायित्‍वों का निर्वहन कर चुके

 हैं ।

पूर्व सभापति श्‍यामसुंदर सोनी ने वोरा जी को याद करते हुए कहा कि स्‍व. मोतीलाल वोरा जी मृदुभाषी और सरल सौम्‍य व्‍यक्तित्‍व के धनी थे । सार्वजनिक जीवन में उच्‍च मानदंड स्‍थापित किये ।

 

श्री सोनी ने आगे कहा कि मोतीलाल वोरा का जन्‍म 20 दिसम्‍बर 1928 को हुआ था और उनका निधन 21 दिसम्‍बर 2020 को हुआ । कार्यक्रम में उपस्थित नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष संतोष राठौर, पार्षद बद्री किरण, पूर्व पार्षद प्रदीप जायसवाल, संतोष लांझेकर, डॉ. रामगोपाल यादव, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी रामकुमार राठौर, शशि अग्रवाल, सीमा उपाध्‍याय, लक्ष्‍मी महंत, कुंजबिहारी साहू, गीता महंत, रमेश वर्मा, अमित पन्‍ना, बंटी दास महंत, रामकुमार चंद्रा, मोतीदास मानिकपुरी और पवन चौहान आदि ने उनके जयंती कार्यक्रम अवसर पर उन्‍हें याद करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपना अनमोल मोती खो    दिया ।

Related Articles