टीचर्स एसोसिएशन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -

कोरबा@M4S:छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज चौबे ने बताया कि पोड़ी- उपरोड़ा ब्लॉक में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक के रिक्त पद पर जल्द नियुक्ति करने, अनुसूचित क्षेत्र में पदस्थ सभी कर्मचारियों को 13 दिन का आकस्मिक अवकाश के अतिरिक्त 7 दिन का आकस्मिक अवकाश कुल 20 दिन का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करने, क्षेत्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा रायगढ़ और बिलासपुर से सेवा पुस्तिका का सत्यापन विभाग द्वारा कराने, सभी शिक्षकों का जीपीएफ पासबुक संधारण कर सभी कर्मचारियों को पासबुक प्रदान करने सहित शिक्षक हित में आदेश जारी करने की मांग कलेक्टर से की है। इस पर कलेक्टर ने सभी विषयों के समाधान का आश्वासन दिया है। संघ के पदाधिकारियों ने डीईओ को भी ज्ञापन दिया।

Related Articles