नई दिल्ली(एजेंसी):अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Google Pixel 10 सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह अभी Amazon की ब्लैक फ्राइडे सेल में भारी डिस्काउंट पर मिल रहा है। 1 दिसंबर को सेल का आखिरी दिन है, यानी आपके पास यह फोन सस्ते में खरीदने का काफी कम वक्त बचा है। Google Pixel 10 अभी ₹10,000 से ज्यादा के फ्लैट डिस्काउंट पर मिल रहा है। इसके अलावा, कंपनी शानदार बैंक ऑफर्स भी दे रही है, जिससे आप इसे और भी सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए इस शानदार डील के बारे में जानते हैं।
Google Pixel 10 पर शानदार डिस्काउंट
गूगल ने इस शानदार डिवाइस को भारत में करीब 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अमेजन की ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान यह डिवाइस करीब ₹10000 के डिस्काउंट के बाद अभी भी सिर्फ ₹69,499 में मिल रहा है। यानी फोन पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इतना ही नहीं, फोन पर जबरदस्त बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिसमें HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर ₹1500 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि फेडरल बैंक के क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन पर ₹3000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जो डील को और भी खास बनाता है।
कैमरा की बात करें तो Pixel 10 में मैक्रो फोकस वाला 48MP का प्राइमरी कैमरा है। साथ ही फोन में 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 5× ऑप्टिकल जूम वाला 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है। डिवाइस में सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10.5MP का कैमरा दिया गया है।





































