168578बच्चों को पिलाई गयी दो बूंद जिन्दगी की 97.77फीसदी बच्चों को पिलाई गई पोलिया की दवा
कोरबा@M4S:भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन ,लखन लाल देवांगन, वाणिज्य और ऊद्योग तथा श्रम मंत्री , छत्तीसगढ़ के मुख्य आतिथ्य में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी की नेतृत्व में जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रानी धनराज कुंवर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर किया गया।इस अवसर पर माननीय महापौर संजू देवी राजपूत,नरेन्द्र देवांगन, पार्षद,राजेंद्र जायसवाल,पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष,जिला छय नियंत्रण अधिकारी,डॉ. बी.आर.रात्रे,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.कुमार पुष्पेष,खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक सिंह राज,जिला कार्यक्रम प्रबंधक पद्माकर शिन्दे, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक ज्योत्स्ना ग्वाल तथा बड़ी सख्या में गणमान्य नागरिक, बच्चे, पालक तथा चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित थे। इसी तरह समस्त विकासखण्डों में भी पल्सपोलियो अभियान में दो बॅूद पोलियो की दवापिलाकर अभियान का शुरूआत किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत,उद्बोधन के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस एन केशरी के द्वारा पल्स पोलियो अभियान के संबंध मे विस्तार से बताया गया।
लखन लाल देवांगन,वाणिज्य और ऊद्योग तथा श्रम मंत्री,छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी तथा स्वास्थ्य विभाग के टीम की सराहना किया तथा जिले के नागरिकों से अपील किए है कि वे अपने 0 से 05 वर्षतक के बच्चों का पल्स पोलियो की दवा पिलावे आस-पास के लोगों को भी अपने बच्चों को दवा पिलाने के लिए प्रेरितकरें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केशरी ने बताया कि यद्यपि भारत पोलियो मुक्त देश घोषित किया जा चुका है परन्तु पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और जब तक एक भी बच्चा संक्रमित रहेगा सभी देशों मे बच्चों को पोलियो संक्रमण होने का खतरा रहेगा। इसलिए पोलियो वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा बनाए रखने तथा भारत कीपोलियो मुक्त स्थिती को बनाए रखने के लिए 28 जून 2026 को पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा हे। पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिन यानि आज 28 जून 2026 को 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का निर्धारित पोलियो बूथ पर पोलियो की दवा पिलायी गई है । वहीं मापअप दिवस दूसरे व तीसरे दिन 29 एवं 30 जून 2026 को टीम के सदस्यों के माध्यम से घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर पल्स पोलियो के प्रथम दिवस जिले के लक्षित शून्य से पॉंच साल के तक के शिशु संख्या 1 लाख 72 हजार 423बच्चों का पल्स पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित था। 28 जून 2026 को168578बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलायी गई।जिले का प्रथम दिन का प्रतिशत 97.77 रहा। कल दिनांक 29 एवं 30 जून को छूटे हुए बच्चों को दल के सदस्यों द्वारा घर घर जाकर पल्स पोलियो की दो बूंद पिलायी जायेगी। इस हेतु जिले में शत प्रतिषत लक्ष्य की उपलब्धि के लिए1578 टीकाकरण बूथ बनाकर टीकाकरण कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अतिरिक्त विभिन्न मोहल्ले एवं चौक चौराहों ,हाट बाजारों,बस स्टैण्ड,रेल्वे स्टेषन में 0 से 5 वर्षतक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाये जाने की व्यवस्था की गई थी। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु मॉनिटरिंग हेतु अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान में भागीदार बनने के लिए आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से अपील किए है।उन्होने कहा कि मापअप दिवसों 29 एवं 30 जून को 0से 05 वर्ष क के सभी/छूटे हुए बच्चो को पल्स पोलियो की दो बॅूद पिलाने में सहायता करें।






