बोर्ड आफ विजिटर के सदस्यों ने किया जिला जेल का निरीक्षण

- Advertisement -

कोरबा@M4S:प्रधान जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश अध्‍यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  जिला कोरबा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा,  अजीत बसंत कलेक्‍टर, सिद्धार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक  डाॅ0 एस.एन. केसरी  जिला मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्‍य अधिकारी, सरोज कुमार महिलांगे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा, देवेन्‍द्र प्रताप सिंह कंवर उपसंचालक कृषि विभाग, मुकेश कुमार दिवाकर परिविक्षा अधिकारी समाज कल्‍याण विभाग, अरूण कुमार राठिया प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्‍द्र  उपस्थित रहे।


निरीक्षण का मुख्‍य उद्देश्‍य जेल में किसी प्रकार का जातिगत भेदभाव तो नहीं हो रहा एवं बंदियों के चिकित्‍सा, स्वास्थ्‍य, भोजन, विधिक सहायता से अधिवक्‍ता, जेल के अभिलेखों का निरीक्षण किया जाना था। निरीक्षण में जेल के अंदर जातिगत भेदभाव की प्रथा नहीं होना पाया गया है। जेल के बैरकों में जाकर बंदियों एवं जेल के कर्मचारी एवं अधिकारीयों से चर्चा की गयी  तथा भोजना की गुणवत्‍ता, स्वास्थ्‍य परीक्षण एवं चिकित्‍सा प्राIत होने के संबंध में पूछा गया जो जेल नियमावली के अनुसार होना बताया गया। बंदियों को विधिक सहायता के लिये जेल में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना प्राधिकरण के द्वारा की गयी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर जिला जेल कोरबा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उक्‍त भ्रमण के दौरान  अमितेश साहू सहायक जेल अधीक्षक, जिला जेल कोरबा उपस्थित रहे।

Related Articles