VIDEO:जनता के हक अधिकार के साथ सरकार अगर खिलवाड़ करेगी तो उसके लिए कांग्रेस सड़क की लड़ाई लड़ेगी:सचिन पायलट

- Advertisement -

कोरबा@M4S:कोरबा में कांग्रेस की मशाल रैली हस्ताक्षर अभियान और आम सभा  में शामिल हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ,वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत मशाल रैली के साथ ही हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करने पहुंचे पायलट ने मीडिया से चर्चा में केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाये। देश में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को लेकर पायलट ने कहा की 135 सालों में कांग्रेस पार्टी ने बहुत उतार-चढ़ाव  देखे है। लेकिन जनता के हक अधिकार के साथ सरकार अगर खिलवाड़ करेगी तो उसके लिए कांग्रेस सड़क की लड़ाई लड़ेगी।गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी देशभर में वोट चोर.गद्दी छोड़ अभियान चलाकर केंद्र सरकार को घेरने में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ में भी इस अभियान के जरिये कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस को एकजुट कर एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को  रायगढ़ और कोरबा में कांग्रेस की बड़ी रैलियों का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट शामिल हुए। कोरबा में आयोजित मशाल रैली में रात 9  बजें के लगभग सचिन पायलट शामिल होने पहुंचे। निहारिका स्थित सुभाष चैक से घंटाघंर होते हुए स्व बिसाहू दास महंत स्मृति उद्यान  तक आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, टी एस सिंह देव, नेता प्रतिपक्ष डाॅ.चरणदास महंत, सांसद ज्योत्स्ना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।  सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल थामे वोट चोर-गद्दी छोड़ के नारे लगाते दिखे। मशाल रैली समाप्त होने के बाद प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने सभास्थल पर मीडिया से चर्चा की।

इस दौरान उन्होने एक बार फिर केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर जमकर हमला बोला। आरोप लगाया कि केंद्र में बैठी सरकार आम लोगों के अधिकार के साथ खिलवाड़ कर रही है। सत्ता पर काबिज रहने के लिए अब बीजेपी वोट चोरी करने पर उतारू है। सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने साक्ष्य के साथ निर्वाचन आयोग से सवाल पूछे थे। लेकिन जवाब निर्वाचन आयोग को देने के बजाए  बीजेपी के प्रवक्ता  देते है। सचिन पायलट ने कहा कि देश और प्रदेश  में वक्त वोट चोरी का मुद्दा सबसे बड़ा मुद्दा है। जनता के अधिकारों को लेकर कांग्रेस हमेशा लड़ती रही है और आगे भी सड़क की लड़ाई लड़ती रहेगी।

 

Related Articles