नई दिल्ली(एजेंसी):मॉडर्न लाइफस्टाइल में देर रात तक काम करना, सोशल मीडिया पर डूमस्क्रॉलिंग या देर से घर लौटना आम बात हो गई है। इस वजह से कई लोग रात का खाना 9 बजे के बाद या उससे भी देर से खाते (Right Time to Eat Food in Night) हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देर रात डिनर करने का आपके स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है? । आइए जानते हैं कि अगर आप रोज 9 बजे के बाद डिनर करते हैं, तो इससे आपके शरीर पर क्या असर (How Late Dinner Impact Health) होता है।
रात 9 बजे के बाद डिनर करने के नुकसान
पाचन तंत्र पर दबाव
वजन बढ़ सकता है
नींद की क्वालिटी बिगड़ती है
डिनर के तुरंत बाद सोने से पेट भारी लगता है और नींद में बाधा आती है। साथ ही, एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है, जिससे सीने में जलन और बेचैनी महसूस होती है। अच्छी नींद के लिए खाने और सोने के बीच कम से कम 2-3 घंटे का अंतर रखना चाहिए।
हार्मोनल इंबैलेंस
दिल के स्वास्थ्य पर असर
देर रात खाना खाने से इंसुलिन रेजिस्टेंस और कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है। ये दोनों ही दिल की बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
क्या है डिनर करने का सही समय? (Right Time to Eat Dinner)
डिनर शाम को 6:30 से 7:30 बजे के बीच में कर लेना चाहिए। इससे खाना पचाने के लिए आपके शरीर को पूरा समय मिलेगा और आपको रात को बेहतर नींद भी आएगी।





































