Jawan की ग्रैंड सक्सेस के बाद Shah Rukh Khan ने ‘जवान 2’ को लेकर दिया हिंट! फैंस का खुशी का नहीं है ठिकाना

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):शाह रुख खान स्टारर ‘जवान‘ (Jawan) इन दिनों चर्चा में है। वजह फिल्म की जबरदस्त कामयाबी है। थिएटर्स हाउसफुल हैं और फैंस पर ‘जवान’ का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। कुछ लोग तो मूवी देखने के लिए ‘जवान’ अवतार में जा रहे हैं। अभी ‘जवान’ को रिलीज हुए कुछ ही दिन ही हुए हैं कि लोगों के बीच ‘जवान 2’ का क्रेज देखने को मिल रहा है।

‘जवान’ मूवी देखने के बाद अब फैंस की भारी डिमांड ‘जवान 2’ को लेकर है। इस बीच शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिसके बाद लोग मान रहे हैं कि उन्होंने ‘जवान 2’ को लेकर हिंट दिया है।

शाह रुख के ट्वीट से खुश हुए फैंस

शाह रुख का ये ट्वीट देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं। उन्हें लग रहा है कि किंग खान ने ‘जवान 2’ को लेकर हिंट दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘जवान 2 कार्ड पर है।’ एक ने कहा, ‘एटली भाई प्लीज जवान 2 साल 2025 में आए।’ एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘ग्रेट, मतलब जवान 2 जल्द आ रहा है।’

Related Articles