विधायक के नेतृत्व में हुई अफसरों और युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की चर्चा

- Advertisement -

कोरबा@M4S: एसईसीएल गेवरा हाउस  में क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम कवर के नेतृत्व में बैठक हुई। जिसमें एसडीएम कटघोरा ,युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ एसईसीएल गेवरा एवं दीपका के जीएम सहित प्राइवेट कंपनियों के जीएम मौजूद रहे। एसईसीएल गेवरा के जीएम एसके मोहंती, दीपका जीएम पी रंजन शाह से मीटिंग में स्थानीय लोगों को नौकरी देने की मांग की गई। उनको प्रमाण पत्र देने पर जोर दिया गया। साथ ही उन्हें जो काम 20 परसेंट दिया जाता है उसे बढ़ा कर सौ परसेंट जाने की मांग रखी। जिसमें एसईसीएल प्रबंधन एवं प्राइवेट कंपनी के जीएम ने कुछ बातों पर सहमति दी। कुछ मांगों पर प्रपोजल बिलासपुर भेजा जाएगा बैठक में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विकास सिंह ,कटघोरा विधानसभा जिला महासचिव नितेश शर्मा, शुभम शुक्ला निक्कू राठौर,लोकसभा अध्यक्ष रहमान खान, जिला महासचिव बालेंद्र सिंह, जिला महासचिव साहेआलम, अरमान सिद्दीकी, जिला महासचिव भरत मिश्रा, जिला युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण मनीष शर्मा ,नवीन कुकरेजा प्रदेश महासचिव सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles