शादी का झांसा देकर अनाचार, आरोपी युवक गिरफ्तार

- Advertisement -

कोरबा@M4S: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को रजगामार चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीडि़ता ने रजगामार चौकी क्षेत्र के छापरभांठा बुंदेली निवासी योगेश कंवर पिता लेखराम कंवर के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया कि उक्त युवक ने पहले प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर 1 जनवरी 2017 से 5 अक्टूबर 2022 तक दैहिक शोषण करते आ रहा था। जब शादी करने की बात कही तो योगेश इससे मुकर गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 376 भादवि के तहत कार्रवाई की है।

Related Articles