कोरबा@M4S:एसईसीएल के दीपका खदान से प्रभावित गांव हरदीबाजार में भू-विस्थापितों के परिसंपत्तियों का सर्वे और नापी का काम चल रहा है। वहीं इस बीच राजस्व विभाग की ओर से हरदीबाजार में राजस्व समस्या निराकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 122 आवेदन आएं है। जिसमें से आधे से अधिक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया है। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए प्रक्रिया जारी है।
एसईसीएल के दीपका परियोजना विस्तार के अंतर्गत हरदीबाजार की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। पिछले दिनों ग्रामीणों के विरोध के बीच हरदीबाजार में सुरक्षा बल के जवानों की मौजूदगी में गांव में परिसपत्तियों के सर्वे और नापी का काम शुरू किया गया था। वहीं भू-विस्थापितों की मांगों को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता भी हुई थी। इसी कडी में अब भू-विस्थापितों की मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन की ओर से हरदीबाजार के तहसील कार्यालय में राजस्व शिविर का आयेाजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों ने नामांकन, दस्तावेजों में त्रुटि सुधार, सीमांकन सहित अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन किया। हरदीबाजार तहसील में आयोजित राजस्व शिविर में लगभग 122 आवेदन मिले। जिसमें से 71 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। वहीं शेष 51 प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है। शिविर में ऑनलाइन दस्तावेजों से जुडे लगभग 50 आवेदन मिले। जिसमें से 15 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। आवेदन सुधार के 14 आवेदन आए जिसमें सभी आवेदनों का निराकरण किया गया है। नामांतरण के 37 आवेदनों में से 21 आवेदनों का निराकरण किया गया है। अव्यस्क से व्यवस्क नामांतरण संबंधित चार आवेदन में से तीन आवेदनों का निराकरण किया गया है। सीमांकन से संबंधित तीन आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है। इसी तरह शिविर में जाति-निवास और आय प्रमाण पत्र के 10 आवेदन मिले हैं और रोजगार सत्यापन के 4 आवेदनों पर कार्यवाही की जा रही है।
खदान प्रभावित गांव में 71 प्रकरणों का मौके पर निराकरण एसईसीएल दीपका खदान से प्रभावित गांव हरदीबाजार में चल रहा परिसंपत्तियों के सर्वे और नापी का काम
- Advertisement -





































