- Advertisement -

कोरबा@m4s:सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में चार बच्चों की मौत का मामला गरमाया हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले से जुड़ी यह घटना अब तूल पकड़ रही है। कोरबा के नेताजी सुभाष चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर विरोध जताने के साथ मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला जलाया। प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा की ।





































