19वीं ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग स्पोर्ट प्रतियोगिता 2026 – बीएसएफ, इंदौर

- Advertisement -
इंदौर@M4S:19वीं ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग स्पोर्ट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन Border Security Force (BSF) द्वारा Indore के रेवती शूटिंग रेंज में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर की राज्य पुलिस इकाइयों एवं अर्धसैनिक बलों के लगभग 5000 पुलिस एवं पैरामिलिट्री अधिकारी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता में CISF, CRPF, SSB, RPF तथा Assam Rifles सहित विभिन्न बलों की सक्रिय सहभागिता है।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कोरबा (छत्तीसगढ़) की अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी श्रुति यादव 50 मीटर रेंज को कमांड कर रही हैं। वे इस प्रतियोगिता में 50 मीटर रेंज की प्रभारी (offical) के रूप में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी  सौंपी गई है।
श्रुति यादव छत्तीसगढ़ की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रमाणित जज हैं, जो इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 50 मीटर रेंज का संचालन कर रही हैं। यह न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का विषय है।
उनकी यह उपलब्धि राज्य के शूटिंग खेल के विकास और बढ़ते मान-सम्मान को दर्शाती है।
गौरतलब है कि श्रुति यादव छत्तीसगढ़ की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय प्रमाणित जज हैं, जो इस बड़े आयोजन में अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं। यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का विषय है।) कर रही हैं। वे छत्तीसगढ़ की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय प्रमाणित जज हैं जिन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए नियुक्त किया गया है।
श्रुति यादव अपनी इस उपलब्धि का श्रेय National Rifle Association of India तथा Chhattisgarh Pradesh Rifle Association को देती हैं, जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से उन्हें यह गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ।

Related Articles