सोमालियाः अमेरिका का अल शबाब के शिविर पर हमला, 150 आतंकी ढेर

- Advertisement -

वाशिंगटन(एजेंसी):अमेरिकी सेना ने सोमालिया में आतंकवादी संगठन अल शबाब के प्रशिक्षण शिविरों पर ड्रोन से हमला किया, जिसमें डेढ सौ से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं।

पेंटागन के प्रवक्ता कैप्टन जेफ डेविस ने इस हमले की जानकारी देते हुए कहा, ‘यह सफल हमला था। अमेरिकी खुफिया विभाग को ऐसी सूचना मिली थी कि आतंकवादी बड़े पैमाने पर हमला करने की तैयारी कर रहे हैं और वे सोमालिया में अमेरिका तथा अफ्रीकी संघ के बलों के लिए खतरा थे।’

अफ्रीकी संघ शांति सेना ने अल शबाब के आतंकवादियों को सोमलिया की राजधानी मोगादिशू से 2011 में बाहर कर दिया था लेकिन देश के अन्य हिस्सों में यह संगठन अभी भी वहां की सरकार के लिए एक चुनौती बना हुआ है।

Related Articles