सलमान खान ने सुष्मिता सेन की ‘आर्या’ को प्रमोट करने के लिए शेयर किया अपना वीडियो, ट्विटर यूजर्स करने लगे ट्रोल

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान लोगों के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई जा रही है। अब सलमान खान ने सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘आर्या’ का प्रमोशन करने के लिए अपना एक वीडियो शेयर किया, इस पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

सलमान खान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर लोगों से अपील की कि वे इस सीरीज को देखें। इसके साथ उन्होंने कैप्‍शन में लिखा, ‘स्‍वागत तो करो आर्या का। क्‍या गजब का कमबैक और क्‍या गजब का शो। सुष्मिता सेन को बधाई और ढेर सारा प्‍यार। इस ट्वीट के पोस्ट होते ही यूजर्स ने उनकी ट्रोलिंग शुरू कर दी।
एक यूजर ने लिखा, तू भरोसे के लायक नहीं है। तून कितने करियर खत्म कर दिए। होंगे तुझसे बहुत लोग जो डरते हैं मैं नहीं डरता। दूसरे यूजर ने कॉमेंट में लिखा, फिर आ गए तुम भीख मांगने सोशल मीडिया पर। शर्म नहीं आती तुम्हें। एक और यूजर ने कॉमेन्ट में कुछ सेलेब्स के नाम लिखे हैं। जिनमें ऐश्वर्या राय बच्चन, विवेक ओबेरॉय और सुशांत सिंह राजपूत शामिल के नाम हैं। यूजर ने कहा कि सलमान ने इन लोगों की लाइफ बर्बाद कर दी है।

इससे पहले सलमान खान ने वर्कआउट के बाद अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की थी। सलमान ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, बस…अभी वर्कआउट खत्म किया है। लेकिन सलमान के फोटो शेयर करते ही सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स ने कॉमेन्ट्स करना शुरू कर दिया। उन्होंने सलमान को लेकर खूब नेगेटिव कमेंट्स किए।

Related Articles