सरगबुदिया अस्पताल में हुई चोरी में चंद घंटों में दो आरोपी  गिरफ्तार

- Advertisement -

कोरबा@M4S:कोरबा के  उरगा पुलिस द्वारा देवनाथ अस्पताल सरगबुदिया में हुई चोरी में चंद घंटों में दो आरोपी को किया गिरफ्तार,दरअसल उरगा थाना क्षेत्र के  ग्राम सरगबुंदिया के देवनाथ अस्पताल में हुए चोरी के आरोपीयों को उरगा ने  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया, प्रार्थी ललित राय  ने उरगा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया की  10 व 11 अगस्त की   दरमियानी रात को कोई अज्ञात चोर द्वारा अस्पताल के मेन गेट और सेंटर ताला को तोड़कर अंदर घुसकर 1 नग बैटरी, 1 नग इन्वाईटर और  30  कुर्सी सभी का कीमत कुल 20000 रुपए की चोरी हुई,  प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लेकर अज्ञात आरोपी की पता तलाश के लिए  रवाना हुआ तभी मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम रिस्दीहापारा सरगबुंदिया का जोगेन्दर कुर्रे  कुछ चोरी का सामान बैटरी, इन्वर्टर को बिक्री करने के लिए  ग्राहक खोज रहा है मुखबीर के बताये पते पर ग्राम रिरुदीहापारा सरगबुदिया जाकर संदेही आरोपी जोगेन्दर को तलब कर पुछताछ कर पर  बताया कि 10-11 अगस्त की रात  अपने साथी अंगद उरांव के साथ मिलकर कोरबा चांपा मेन रोड स्थित देवनाथ अस्पताल का ताला तोड़कर अंदर घुसकर  चोरी करना स्वीकार किया, आरोपियों की कब्जे से चोरी का सभी सामान बरामद किया गया,दोनों आरोपियों को रिमांड पर जेल भेजा गया,

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर निरीक्षक राजेश जागडे, सउनि मारूत महेन्द्र सिंह जगत आर 854 राहुल बघेल, आर. 403 यादराम बघेल आर 560 रोशन पाण्डेय और 407 बसंत मैना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles